IND vs Pak: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में फिर दिखा नो हैंडशेक, टीम इंडिया के खिलाफ पाक की बल्लेबाजी

Asia Cup Rising Stars 2026 में भारत A और पाकिस्तान A के बीच मुकाबला। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टॉस के दौरान तिलक वर्मा और अब्दुल समद ने नहीं मिलाया हाथ। जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और मैच की पूरी जानकारी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 22 November 2026, 3:41 PM IST
google-preferred

दोहा: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की ए टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस ग्रुप-B मुकाबले में पाकिस्तान A ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की कप्तानी अब्दुल समद कर रहे हैं, जबकि भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है।

दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीतकर इस मैच में उतरी हैं। भारत A ने नेपाल को 306 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार शुरुआत की थी। वहीं, पाकिस्तान A ने अपने पहले मैच में यूएई को मात दी थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

टॉस के दौरान नहीं मिला हाथ, रेफरी से भी हुई चूक

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टॉस के दौरान एक बार फिर चर्चा का विषय हैंडशेक रहा। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा और पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद ने टॉस के दौरान एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।

वहीं, टॉस के दौरान एक दिलचस्प घटनाक्रम भी देखने को मिला। अब्दुल समद ने टॉस के लिए हेड बोला, लेकिन मैच रेफरी ने पहले टेल्स बताया। इस पर अब्दुल समद ने रेफरी को गलती का एहसास कराया। इसके बाद पाकिस्तान को टॉस का विजेता घोषित किया गया और टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

पिछली हार का बदला लेना चाहेगी टीम इंडिया

तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। पिछले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। ऐसे में भारतीय टीम इस बार उस हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

भारत ने नेपाल के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 306 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। वहीं पाकिस्तान ने यूएई को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। दोनों टीमों के पास जीत की लय बरकरार रखने का मौका है।

इंडिया ए की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।

पाकिस्तान ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में पाकिस्तान ने टॉस जीता है। पाक कप्तान अब्दुल समद ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Location :  Doha

Published :  22 November 2026, 3:41 PM IST

Advertisement