हिंदी
ऋषभ पंत (Img: X)
New Delhi: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। 14 पारियों के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। पंत ने 153 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 128 रन बनाए। उनकी इस दमदार पारी से भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर खत्म की और 352 रनों की बड़ी बढ़त ले ली।
पंत ने अपने जाने-पहचाने आक्रामक अंदाज में शतक पूरा किया। ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर पहले उन्होंने चौका लगाया और अगली ही गेंद पर क्रीज से निकलकर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। शतक पूरा होने के बाद पंत ने कुछ देर आंखें बंद कीं और ऊपर देखकर भगवान का शुक्रिया अदा किया। ध्रुव जुरेल ने उन्हें दो बार गले लगाया, जबकि ड्रेसिंग रूम में खड़े होकर भारतीय खिलाड़ियों और कोचों ने तालियां बजाईं। जश्न मनाते हुए पंत ने अपने बल्ले को चूमा और उसकी तरफ फ्लाइंग किस भी दिया।
ऋषभ पंत (Img: X)
यह पंत के 53वें टेस्ट मैच की 91वीं पारी थी। इससे पहले उन्होंने जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले (लीड्स) टेस्ट की 77वीं पारी में 118 रन का शतक लगाया था। वेलिंगटन की इस पारी के बाद पंत के टेस्ट में 9 शतक और 22 अर्धशतक हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs SA Test Match: अक्षर पटेल बाहर, जुरेल का खेलना तय! जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11
इस शतक के साथ ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया - इन चारों 'SENA' देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा करने वाले वह एशिया के नौवें और भारत के छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा, विराट कोहली और केएल राहुल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इसी टेस्ट मैच में शतक लगाकर केएल राहुल ने भी इस सूची में जगह बनाई है।
SENA देशों में पंत के कुल 7 टेस्ट शतक हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 4 शतक इंग्लैंड में आए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में उन्होंने 1-1 शतक लगाया है।
विदेशी जमीन पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपरों में पंत अब 7 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट (10 शतक) हैं। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर कुल टेस्ट शतकों की बात करें तो पंत 9 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में एडम गिलक्रिस्ट (17 शतक) पहले और एंडी फ्लावर (12 शतक) दूसरे स्थान पर हैं।
|
देश |
मैच |
पारियां |
शतक |
अर्धशतक |
सर्वाधिक स्कोर |
रन |
|
भारत |
16 |
26 |
2 |
10 |
109 |
1191 |
|
इंग्लैंड |
13 |
24 |
4 |
5 |
146 |
1035 |
|
ऑस्ट्रेलिया |
12 |
21 |
1 |
3 |
159* |
879 |
|
न्यूज़ीलैंड |
4 |
6 |
1 |
1 |
128 |
243 |
|
दक्षिण अफ़्रीका |
3 |
6 |
1 |
0 |
100* |
186 |
|
श्रीलंका |
2 |
3 |
0 |
2 |
66 |
168 |
|
बांग्लादेश |
2 |
3 |
0 |
1 |
93 |
148 |
|
वेस्ट इंडीज़ |
2 |
3 |
0 |
0 |
27 |
58 |
ऋषभ पंत (Img: X)
विदेशी टेस्ट मैचों में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक
|
खिलाड़ी |
पारियां |
शतक |
|
एडम गिलक्रिस्ट |
62 |
10 |
|
ऋषभ पंत |
65 |
7 |
|
एंडी फ्लावर |
51 |
6 |
|
लेस एम्स |
39 |
5 |
|
मुशफिकुर रहीम |
41 |
Location : New Delhi
Published : 22 November 2026, 9:02 AM IST