बिहार में इश्क, धोखा और खाकी का नकाब: मंदिर में रचाया ब्याह, 7 महीने इस्तेमाल कर दारोगा बोला- ‘5 लाख लो और रास्ता नापो’
बिहार के मुंगेर में सब-इंस्पेक्टर कुंदन कृष्णा पर प्यार, मंदिर में शादी और फिर मुकरने का संगीन आरोप लगा है। पीड़िता का दावा है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद दारोगा ने 5 लाख रुपये लेकर हटने की धमकी दी। महिला आयोग के हस्तक्षेप पर FIR दर्ज।