“बिहार पुलिस मुझे मारने आई थी”…Bihar में देर रात चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पप्पू यादव के पोस्ट ने मचाई हलचल

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की देर रात गिरफ्तारी के बाद उनके फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। उन्होंने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उन्हें मारने आई थी। NEET छात्रा के समर्थन में खड़े पप्पू यादव ने कहा कि वे जेल या फांसी से नहीं डरते और अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 7 February 2026, 8:39 AM IST
google-preferred
Purnia: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उनका एक फेसबुक पोस्ट सामने आया, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई। इस पोस्ट में पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि पुलिस उन्हें मारने आई थी।
पप्पू यादव ने लिखा कि "ये पटना पुलिस है। रात के 10:30 बजे सिविल ड्रेस में मुझे गिरफ्तार करने आई है। अभी हम दिल्ली से पटना आए हैं और यह दल बल के साथ गिरफ्तार करने मुझे आवास पर आई है। यह मुझे मारने की साजिश है।"

NEET छात्र के समर्थन को लेकर पुलिस पर निशाना

इसके साथ ही अपने पोस्ट में पप्पू यादव ने लिखा कि वह एक NEET छात्र के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन यह बात बिहार पुलिस को पसंद नहीं आई। उन्होंने कड़े शब्दों में लिखा, "शाबाश, बिहार पुलिस! जब हम न्याय की बात करते हैं, तो उनके पेट में दर्द होने लगता है।"

Raebareli: यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

उन्होंने पोस्ट में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया और उनसे इस मामले में दखल देने की अपील की।

'मुझे जेल में डाल दो या फांसी दे दो, पप्पू रुकेगा नहीं'

अपने बयान में पप्पू यादव ने कहा कि वह बेईमान और भ्रष्ट लोगों की करतूतों को उजागर करते रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी दबाव या कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Gorakhpur: डीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिवों की ली क्लास, इस योजना को लेकर दिये ये निर्देश

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी सरगर्मी

गौरतलब है कि पप्पू यादव के आरोपों के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी पार्टियों ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि सत्ताधारी पार्टी ने अभी तक कोई साफ जवाब नहीं दिया है। फिलहाल, बिहार पुलिस ने पप्पू यादव के आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिससे अटकलें और बढ़ गई हैं।

Location : 
  • Purnia

Published : 
  • 7 February 2026, 8:39 AM IST

Advertisement
Advertisement