तीन मौतों का रहस्य टूटा… 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सुसाइड नोट ने खोला पूरा खेल
फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। 11 मार्च 2026 को तीन लोगों की संदिग्ध मौत के बाद मामला दर्ज हुआ था। सुसाइड नोट के आधार पर कई आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था, जिनमें से अब मुख्य आरोपी भी पकड़ा गया है।