हिंदी
गिरफ्तार आरोपी
Gorakhpur : जिले के गीडा थाना क्षेत्र में मामूली से दिखने वाले पेड़ काटने के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटना 3 मई को ग्राम टड़वामाफी की है, जहां गिरे हुए पेड़ को काटने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई और फिर हिंसा तक पहुंच गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने वादी के भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने दर्ज किया केस, शुरू की जांच
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने गीडा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा संख्या 246/2026 दर्ज कर धारा 109, 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत जांच शुरू कर दी।
एसपी उत्तरी के निर्देशन और सीओ गीडा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जय किशन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ग्राम टड़वामाफी से दबोचा गया।
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Gorakhpur
Published : 4 June 2026, 7:44 AM IST