सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने के बाद हीरो बने सुमित और हैप्पी, बुलंदशहर में हुआ भव्य स्वागत, पढ़ें दोनों आरोपियों का इतिहास
बिहार के सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से हमला करने के आरोपी सुमित गिरी और हैप्पी शर्मा जमानत पर रिहा होने के बाद बुलंदशहर पहुंचे, जहां उनका फूल बरसाकर स्वागत किया गया। दोनों ने खुली जीप में 7 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। मामले पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। जानिए पूरा विवाद कैसे शुरू हुआ और कौन हैं दोनों आरोपी।