Bihar News: बिहार में जुटे हजारों किसान और लोग, बेगूसराय में विशाल पदयात्रा, जानिये पूरा मामला
बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार को एक विशाल पदयात्रा निकाली गई।पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

बेगूसराय: बिहार में पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र, कुशमहौत (बेगूसराय) को शिवमोग्गा (कर्नाटक) में स्थानांतरित करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ शनिवार को बेगूसराय में एक विशाल पदयात्रा निकाली।
यह पदयात्रा बेगूसराय के पावर हाउस चौक से शुरू होकर हड़ताली चौक तक निकाली गई, जिसमें हजारों किसानों, स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
पदयात्रा के दौरान सांसद ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र बिहार के किसानों के लिए जीवन रेखा है।
इसे कर्नाटक स्थानांतरित करना बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था और किसानों के हितों पर सीधा हमला है। मक्का उत्पादन में बिहार का अहम योगदान है, फिर भी केंद्र सरकार इस केंद्र को राज्य से बाहर ले जाकर हमारे किसानों को ठगने का काम कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि, ये पदयात्रा सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि बिहार की मिट्टी और किसानों के सम्मान की लड़ाई है। हम चुप नहीं बैठेंगे और इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। केंद्र सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा, वरना बिहार की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
यह भी पढ़ें |
Bihar में Facebook पर शादीशुदा महिला को हुआ प्यार, पति को छोड़कर आई प्रेमी के पास, और फिर..
पदयात्रा में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मक्का अनुसंधान केंद्र को बेगूसराय में ही बनाए रखने की मांग को लेकर नारे लगाए।
श्री यादव ने सरकार से मांग की कि किसानों की आजीविका से जुड़े इस महत्वपूर्ण संस्थान को स्थानांतरित करने का निर्णय तत्काल रद्द किया जाए।
सांसद ने कहा कि उन्होंने जिले के किसानों की थर्मल पावर को दी गई जमीन की समस्या को लेकर भूमि राजस्व मंत्री संजय सरावगी से बात की।
उन्होंने कहा कि खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के खेतों से मिट्टी काटे जाने की समस्या को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से भी बात की। दोनों ने समस्याओं को समाधान का भरोसा दिया है।
श्री यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि इनके जैसे 100 मंत्री भी पैदा हो जाएंगे तब भी यहां से क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र, कुशमहौत (बेगूसराय) को यहां से स्थानांतरित नहीं होने देंगे।
यह भी पढ़ें |
Bihar: स्टेज पर दुल्हन को देखते ही दूल्हा हुआ बेहोश, सच्चाई आई सामने, मचा हंगामा
वहीं स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है सिर्फ हिंदू मुसलमान करना है। जिले के विकास के लिए उन्होंने कोई काम नहीं किया है।
पदयात्रा में पप्पू यादव के समर्थकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और किसान समूहों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सांसद पप्पू यादव ने सभी समर्थकों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर एकजुट रहें और बिहार के हक की लड़ाई को मजबूत करें। यात्रा में प्राजू दानवीर,अभिजीत सिंह ,राजीव मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।