यहां बेवफा की सजा सिर्फ मौत है! पहले 16 साल की प्रेमिका का किया मर्डर, जानें वजह?

एक शक, बार-बार होने वाले विवाद और फिर घर के अंदर खौफनाक वारदात... इस घटना ने इलाके को झकझोर दिया है। आखिर शनिवार को घर में क्या हुआ?

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 22 November 2026, 1:25 PM IST
google-preferred
Tamil Nadu: तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवक ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा की चाकू मारकर और गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि छात्रा फोन पर किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी धारदार हथियार से घायल कर लिया। गंभीर हालत में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घर में अकेली थी छात्रा, मिलने पहुंचा था आरोपी

मृतका की पहचान अपर्णा (16) के रूप में हुई है। वह थूथुकुडी जिले के सेबथैयापुरम इलाके की रहने वाली थी और मुथुमलाई अम्मन स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वहीं, आरोपी की पहचान कासी पांडियन के बेटे मुथुराजा (23) के रूप में हुई है। वह सेबथैयापुरम के पास सोलाई पुदुर स्थित वेदमणिक्कपुरम का रहने वाला था और इलाके की एक वेल्डिंग वर्कशॉप में काम करता था।

प्रेम का हुआ खौफनाक अंत (Image: Pinterest)

प्रेम का हुआ खौफनाक अंत (Image: Pinterest)

जानकारी के मुताबिक, मुथुराजा और अपर्णा के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी को शक था कि अपर्णा फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर की हत्या

बताया जा रहा है कि शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण अपर्णा घर पर अकेली थी। इसी दौरान मुथुराजा उसके घर पहुंच गया। वहां दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपी ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से खुद को भी घायल कर लिया। वह घर के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपी अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर आरोपी को गंभीर रूप से घायल और बेहोशी की हालत में देखकर उसे थूथुकुडी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोटें आने के कारण उसका इलाज जारी है।

वहीं, छात्रा के शव को सेबथैयापुरम सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Location :  Tamil Nadu

Published :  22 November 2026, 1:25 PM IST

Advertisement