दिल्ली MCD ने कसी गेस्ट हाउस संचालकों पर नकेल, चौथी मंजिल से ऊपर गेस्ट हाउस चलाने पर रोक

दिल्ली MCD ने गेस्ट हाउस की सुरक्षा को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। अब चौथी मंजिल या उससे ऊपर गेस्ट हाउस नहीं चलेंगे और 12 मीटर या अधिक ऊंची इमारतों के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (FSC) अनिवार्य होगा। हौजरानी होटल अग्निकांड के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

Updated : 22 November 2026, 1:58 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी के गेस्ट हाउस और ठहरने की अन्य जगहों पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा मानकों को लेकर नए और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन नए नियमों के तहत, राजधानी की किसी भी इमारत की चौथी मंजिल या उससे ऊपर की किसी भी मंजिल पर गेस्ट हाउस चलाना अब पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (FSC) हुआ अनिवार्य

MCD द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुरक्षा नियमों का दायरा बढ़ा दिया गया है और अब सुरक्षा मानक इमारत की ऊंचाई के आधार पर तय किए जाएंगे। 12 मीटर या उससे अधिक ऊंची इमारतों में चल रहे सभी गेस्ट हाउस के लिए 'फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट' (FSC) लेना अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सर्टिफिकेट की समय-सीमा खत्म होने पर उसे रिन्यू न कराना या बिना वैध सर्टिफिकेट के गेस्ट हाउस चलाना सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा। इन नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ निगम सख्त दंडात्मक कार्रवाई करेगा।

ग्रेटर नोएडा के छात्रों पर विदेशी पिस्तौल से बरसाई गोलियां, जब पुलिस का चला डंडा तो थर-थर कांपे बदमाश

कम ऊंचाई वाली इमारतों को सशर्त राहत

MCD के आदेश के तहत, 12 मीटर से कम ऊंचाई वाली इमारतों में चल रहे गेस्ट हाउस को 'फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट' (FSC) लेने की अनिवार्यता से छूट दी गई है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल सर्टिफिकेट लेने की औपचारिक आवश्यकता पर लागू होती है। ऐसी जगहों पर आग से बचाव के सभी जरूरी उपाय लागू करना अब भी अनिवार्य है, उन्हें अन्य बुनियादी अग्नि सुरक्षा नियमों से कोई छूट नहीं मिली है।

delhi MCD

दिल्ली में चौथी मंजिल या ऊपर गेस्ट हाउस बैन (सोर्स-Pinterest)

Traffic Rules: हेलमेट से सीट बेल्ट तक, सुल्तानपुर के स्कूलों में बच्चों को समझाए गए सुरक्षित सफर के नियम

हौजरानी अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन

हाल के दिनों में दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इस साल की शुरुआत में, हौज रानी इलाके के एक होटल में लगी भीषण आग ने मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर कर दिया था। इस घटना में 22 लोगों की जान चली गई, जिनमें 13 विदेशी नागरिक और एक ही भारतीय परिवार के 8 सदस्य शामिल थे और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। जांच में पता चला कि आग होटल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित किचन में रखे एक 'एयर फ्रायर' से शुरू हुई थी, इसके अलावा, उस होटल के पास कोई वैध सुरक्षा लाइसेंस भी नहीं था। इस बड़ी त्रासदी से सबक लेते हुए, प्रशासन अब भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए होटलों और गेस्ट हाउसों के लिए नियमों को सख्त कर रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  22 November 2026, 1:27 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement