नकली दवा के कारोबारी खेल रहे मरीजों की जिंदगी से, 50 पैसे की चाक से दवा बना भर रहे अपनी जेब

यूपी में नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं का धंधा फलफूल रहा है। अमरोहा से शुरू हुई जांच ने नकली दवाओं के ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसकी सप्लाई कई राज्यों तक फैली हुई है और मरोजों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 November 2026, 2:16 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं के कारोबार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दवा बाजार की हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में खुलासा हुआ कि मरीजों को दी जा रही कुछ दवाओं में असली दवा के बजाय महज चाक भरी जा रही है। मुनाफाखोर इन दवाओं को नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर बाजार में उतारकर मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।

मौत के मुंह में धकेल रहे मरीजों को

दवा का काला कारोबार करने वाले जहां नकली दवाएं बेचकर अपनी जेब भर रहे हैं वहीं लाचार मरीजों को मौत के मुंह में ढकेल रहे हैं।  मरीजों को मात्र 50 पैसे की चाक खिलाकर उनके जीवन को दांव पर लगाया जा रहा है।

अमरोहा से सैंपलिंग के बाद एक दवा लैब में नकली साबित हुई तो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में यह पूरा खेल खुल गया। एफएसडीए 30 और संदिग्ध दवाओं के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

अमरोहा के चौधरपुर स्थित मैसर्स आरबी मेडिकल स्टोर से 12 जून को Moxyfeat-CV 625 टैबलेट्स का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। बैच नंबर TB250343C की दवा का नमूना जांच में नकली (Spurious) पाया गया। एफएसडीए ने छानबीन की तो पता चला कि अमरोहा और मुरादाबाद की मैसर्स एरिबा फार्मास्युटिकल्स में इसे बनाया था।

यूपी में मरीजों की जिंदगी दांव पर इमेज सोर्स- (सांकेतिक फोटो)

6.50 रुपये की दवा 216 रुपये तक में बेची

दवा का काला कारोबार करने वालों ने इसे 6.50 रुपये प्रति स्ट्रिप के हिसाब से बनाया था। 50 पैसे की चाक, 1.50 रुपये की एक ब्लिस्टर पैक (स्ट्रिप) और 4.50 रुपये का कॉर्टन बॉक्स लगा था। सप्लाई यूपी समेत चार प्रदेशों में करवाई गई थी। दवा को 50 से लेकर 216 रुपये प्रति स्ट्रिप के हिसाब से बेचा गया।

बालाजी के दर्शन को निकले थे 25 श्रद्धालु, रास्ते में रॉन्ग साइड से आया ट्रक; एक टक्कर से मच गई चीख-पुकार

30 और दवाएं जांच के घेरे में

खुलासे के बाद एफएसडीए की टीमों ने अमरोहा, सहारनपुर और हिमाचल में बनी नामचीन कंपनियों की 30 और पापुलर दवाओं के सैंपल भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। एफएसडीए के सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार का कहना है कि इन दवाओं के काउंटरफीट या स्प्यूरियस साबित होने की पूरी आशंका है।

नकली दवा कारोबार करने वाले नामचीन कंपनियों के नाम से दो तरह की दवाएं बनाकर बाजार में उतार रहे है। काउंटरफिर और स्प्यूरियस दवाएं। काउंटरफिट दवाओं में अवैध कारोबारी दवा का फॉर्म्युला निर्माता कंपनी के अनुसार ही रख रहे है, लेकिन इसे अवैध तरीके से बनाया जा रहा है। स्प्यूरियस दवाओं को मनमाने दाम में बेचा जा रहा है। इसमें दवा के फार्मूले की जगह सिर्फ चाक मिली होती है।

UP Election 2027: चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा प्लान, अपने जिलों में रात बिताएंगे योगी सरकार के मंत्री; जानिए क्यों

चार राज्यों तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क

यूपी के सहारनपुर के अलावा उत्तराखंड में दो, मध्य प्रदेश में एक और हिमाचल प्रदेश में दो अवैध निर्माण इकाइयों पर अब तक कार्रवाई हुई है। एफएसडीए और एसटीएफ की टीमें अब इन इकाइयों से जुड़े सप्लायरो, फर्मों और अन्य कड़ियों की जांच कर रही है। इस साल अब तक 24 केस दर्ज कराए जा चुके है।

Location :  Lucknow

Published :  22 November 2026, 1:58 PM IST

Advertisement