अटलांटा एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी, खुफिया प्रमुख ने चेताया-आगे भी आ सकती तकनीकी गड़बड़ी

अमेरिका के अटलांटा एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी आधी से ज्यादा फ्लाइट प्रभावितअटलांटा स्थित हार्ट्सफील्ड-जैकसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति का असर डेल्टा एयरलाइंस की उड़ानों पर भी पड़ा है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 23 November 2026, 8:07 AM IST
google-preferred

New Delhi: अमेरिका में FBI से जुड़ी एक घटना की वजह से साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।अमेरिका के खुफिया विभाग के प्रमुख ने रविवार को इस बात को माना और कहा कि देश का पुराना डिजिटल सिस्टम अब नया करने की जरूरत है।

लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि हमला किसने किया और ये कितना बड़ा था। एक टीवी शो में बात करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल सिस्टम को अपडेट करना बहुत जरूरी है। पहले जो तकनीकी दिक्कत आई थी, वो भी इसी अपडेट से जुड़ी हुई थी।उनके हिसाब से वो दिक्कत किसी साजिश का हिस्सा नहीं थी और ना ही किसी देश ने जान-बूझकर की थी।साथ ही उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि जब सिस्टम को नया किया जाएगा, तो आगे भी कुछ दिक्कत आ सकती है।

अटलांटा एयरपोर्ट पर उड़ानों में भारी देरी,

आधी से ज्यादा फ्लाइट प्रभावितअटलांटा स्थित हार्ट्सफील्ड-जैकसन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां आने और जाने वाली 50 फीसदी से ज्यादा उड़ानें देरी से चल रही हैं। इसका असर न्यूयॉर्क के लागार्डिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। यहां भी आने और जाने वाली करीब आधी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इस स्थिति का असर डेल्टा एयरलाइंस की उड़ानों पर भी पड़ा है।

एयरलाइन के रोजाना के उड़ान कार्यक्रम में करीब 57 फीसदी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी जा रही है। जे क्लेटन ने चेतावनी दी है कि पुराने डिजिटल सिस्टम को आधुनिक बनाने के दौरान आगे भी तकनीकी गड़बड़ियां और सेवाओं में रुकावटें आ सकती हैं। ऐसे में आने वाले समय में एयरपोर्ट और दूसरी सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

america airport

उड़ान कार्यक्रम में करीब 57 फीसदी उड़ानें प्रभावित हुई(AI Generated img)

FBI की रिपोर्ट में 10 लाख से अधिक साइबर शिकायतें

अमेरिका में साइबर अपराध का बढ़ता खतरा एफबीआई के आंकड़ों से भी सामने आता है। ब्यूरो की अप्रैल में जारी 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, उसे कुल 10,08,597 शिकायतें मिलीं। यह संख्या 2024 में दर्ज 8,59,532 शिकायतों से अधिक है।

AI की मदद से साइबर अपराधियों के तरीके हुए ज्यादा खतरनाक

एफबीआई की रिपोर्ट में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े अपराधों के लिए अलग खंड शामिल किया गया। इसमें AI से संबंधित 22,364 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें करीब 893 मिलियन डॉलर के नुकसान की बात सामने आई।रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए कई आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इनमें आवाज की नकल तैयार करना, फर्जी पहचान दस्तावेज बनाना, नकली सोशल मीडिया प्रोफाइल तैयार करना और रिश्तेदारों या सार्वजनिक हस्तियों के ऐसे वीडियो बनाना शामिल है, जो देखने में असली लगते हैं। इसके अलावा, कंपनियों के ईमेल खातों में सेंधमारी, तकनीकी सहायता के नाम पर धोखाधड़ी और निजी जानकारियों की चोरी भी लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के प्रमुख तरीके हैं। एफबीआई ने बताया कि उसने 2026 में 'ऑपरेशन विंटर शील्ड' शुरू किया। इसका उद्देश्य संगठनों की डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने करने के लिए व्यावहारिक उपायों के बारे में जागरुक करना है। 

डेटा सेंटर के जरिए तकनीक तक पहुंच पर भी नजर

अमेरिका के निर्यात नियमों में डेटा सेंटर के जरिए उन्नत कंप्यूटिंग तकनीक तक पहुंच को भी शामिल किया गया है। कुछ विशेष उन्नत कंप्यूटिंग उत्पादों के मामले में लाइसेंस लेना जरूरी हो सकता है, यदि निर्यातक को पता है कि संबंधित डेटा सेंटर निर्धारित सीमा से अधिक कंप्यूटिंग क्षमता ऐसे देशों में मुख्यालय वाली कंपनियों को उपलब्ध कराएगा, जिन्हें नियमों में शामिल किया गया है।

इसमें उन कंपनियों की भी बात है, जिनकी मूल कंपनी का मुख्यालय ऐसे देशों में है।इस प्रावधान के तहत केवल यह नहीं देखा जाता कि तकनीक की खेप किस देश में भेजी जा रही है, बल्कि यह भी जांचा जाता है कि कंप्यूटिंग क्षमता का इस्तेमाल किन कंपनियों को उपलब्ध कराया जाएगा। नियमों के मुताबिक, यदि किसी लेनदेन पर एक से अधिक प्रतिबंध लागू होते हैं, तो उसे सभी संबंधित लाइसेंस शर्तों और समीक्षा नीतियों का पालन करना होगा।

Location :  New Delhi

Published :  23 November 2026, 8:05 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement