हिंदी
मौसम विभाग का कोहरे को लेकर अलर्ट (Img:X)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार से घना कोहरा शुरू हो सकता है। जिससे सुबह के समय वातावरण में धुंध देखने को मिल सकती है।
पूर्वी जिलों में सुबह और रात के समय में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 100 से 200 मीटर तक रह सकती है। वहीं राजदानी लखनऊ में णध्यम कोहरे के चलते विजिबिलिटी लगभग 200 मीटर तक सीमित हो सकती है।
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में खासकर अयोध्या, बहराइच और सुल्तानपुर जैसे जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। बाराबंकी अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, रामपुर, मुरादाबाद और शाहजहांपुर के लिए भी मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। जिसके बाद मौसम और ठंडा हो सकता है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर और भी ज्यादा महसूस हो सकता है।
इन जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट (Img:X)
रविवार की बात करें तो राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29.0°C और न्यूनतम तापमान 17.8°C दर्ज किया गया। आर्द्रता (नमी) का स्तर 42% से 75% के बीच रहा। एक बार फिर, हरदोई उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.0°C दर्ज किया गया। अयोध्या में 13.0°C और कानपुर शहर में 13.4°C तापमान दर्ज किया गया। अन्य इलाकों में, मेरठ में न्यूनतम तापमान 12.1°C, नजीबाबाद में 12.4°C और बरेली में 12.8°C रहा।
बदलते मौसम की वजह से मौसम विभाग ने सुबह और रात के समय गाड़ी चलाते समय ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है। पूर्वी जिलों में घने कोहरे के कारण visibility घटकर 100 से 200 मीटर तक रह सकती है। साथ ही में घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने सभी वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी है।
Location : Lucknow
Published : 23 November 2026, 8:12 AM IST