Kartik Purnima Snan: 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, घाटों पर NDRF-PAC तैनात; डीएम-एसपी ने परखी तैयारी

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बलिया में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने घाटों से लेकर मेला क्षेत्र तक तैयारियां की हैं। डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जानिए, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्नान और सुविधाओं के लिए क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 23 November 2026, 12:44 AM IST
google-preferred

Ballia: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर इस बार बलिया में आठ से दस लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। रविवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने स्नान घाटों और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों और नावों की तैनाती के साथ एनडीआरएफ और पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।

10 लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक, सोमवार करीब दो से तीन बजे के बीच कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व की शुरुआत होने की संभावना है। इस बार आठ से दस लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही ददरी मेला भी शुरू होने के कारण आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Chandauli Mock Drill: सायरन बजते ही चंदौली में ब्लैकआउट, हवाई हमले से बचाव का हुआ मॉक ड्रिल

स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र में पुलिस बल और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्नान की पूर्व संध्या पर सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मिली कमियों को रातभर में दूर करने के निर्देश दिए, ताकि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Ballia1

NDRF-PAC और गोताखोर संभालेंगे मोर्चा (Image Source: Dynamite News)

हर 50 से 100 मीटर पर गोताखोर और नावें

नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई है। प्रत्येक 50 से 100 मीटर की दूरी पर गोताखोरों और तैराकों के साथ नावों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम, एक प्लाटून पीएसी और गोताखोरों की टीम को भी मुस्तैद रखा जाएगा। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी कंट्रोल रूम से होगी।

व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखने के लिए अधिकारी रात में भी मेला क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। नगर पालिका की ओर से स्नानार्थियों के लिए चेंजिंग रूम, बाथरूम और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग श्रद्धालुओं के सम्मानजनक आवागमन और स्नान के लिए विशेष वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे। प्रशासन ने घाटों पर स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही है।

Badaun Accident: बारात से लौट रही कार की दूसरी गाड़ी से भिड़ंत, पांच लोग घायल

सिविल डिफेंस से लेकर एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवक करेंगे सहयोग

स्नान पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सिविल डिफेंस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स और स्थानीय डिग्री कॉलेजों के छात्र भी सहयोग करेंगे। युवा भारत के करीब 25 बच्चों को सेवा कार्य और श्रमदान के लिए लगाया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आमजन से कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व में उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की है। साथ ही प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सेवा भाव से आगे आकर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में सहयोग करने को कहा है। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Location :  Ballia

Published :  23 November 2026, 12:44 AM IST

Advertisement