हिंदी
सहसवान मोड़ पर भीषण टक्कर (Image Source: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। सहसवान मोड़ के पास हुए इस सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, थाना उघैती क्षेत्र के गांव खितौरा निवासी कुछ लोग अपनी भतीजी के लग्न समारोह में शामिल होने के लिए इस्लामनगर जा रहे थे। सभी लोग कार में सवार थे। जैसे ही उनकी कार इस्लामनगर में प्रवेश करते हुए सहसवान मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे।
इस हादसे में गिरीश कुमार सिंह पुत्र करन सिंह (48 वर्ष), अमन पुत्र हरप्रसाद शर्मा (25 वर्ष) सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सभी लोग कार में सवार थे और लग्न समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
कर्ज की मार या कोई गहरा राज? आग में जलकर बुजुर्ग किसान की मौत से बांदा में उठे कई बड़े सवाल
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद के लिए प्रयास शुरू किए। इसी दौरान शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे इस्लामनगर के सभासद विनोद शास्त्री और सभासद निखिल गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। दोनों सभासदों ने हादसे की जानकारी 112 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को अस्प
बदायूं के इस्लामनगर में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सभासदों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। #Budaun #BudaunPolice #RoadAccident https://t.co/RASVF6gypm
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 22, 2026
ताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
पुलिस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार कराया जा रहा है।
Pratapgarh: खेत की मेड़ को लेकर तीन दर्जन लोगों में खूनी संघर्ष और फायरिंग
वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इस हादसे के चलते इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल हादसे में घायल तीनों लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन में उपचार जारी है।
Location : Budaun
Published : 22 November 2026, 10:27 PM IST