UP Assembly Election: यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला तय, 9 नेताओं की लगेगी मुहर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच प्रस्तावित गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दल बेहद करीब आ चुके हैं। सीट शेयरिंग फार्मूले पर अब केवल अंतिम मुहर लगनी बाकी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 22 November 2026, 7:39 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित सीट बंटवारे का मामला अब अगले चरण में पहुंच चुका है। दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग के फार्मूलों को लेकर बातचीत लगातार आगे बढ़ती जा रही है। अब अगले दो-तीन दिनों में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का पेंच सुलझने की उम्मीद जतायी जा रही है। दरअसल, सपा और कांग्रेस ने सीटे शेयरिंग के मामले को सुलझाने के लिए अपने-अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारों को लेकर तेज होती बयानबाजी के बीच दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने मामले को सुलझाने की तिथि भी तय कर दी है। कल सोमवार से दोनों दलों के प्रतिनिधि आपसी सहमति से सीट बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा करेंगे और इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

UP Election 2027: कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, लखनऊ में संविधान रक्षा यात्रा तो मथुरा में सामाजिक न्याय सम्मेलन

कांग्रेस के 5 नेता संभालेंगे मोर्चा

कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के तालमेल पर बातचीत के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है। इस कमेटी की प्रमुख के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को शामिल किया गया है। उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना,  उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद इस टीम का हिस्सा हैं।

रामगोपाल यादव की अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी

कांग्रेस की तरह समाजवादी पार्टी ने भी गठबंधन की बातचीत के लिए अपनी टीम तैयार कर दी है। सपा ने राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव को इस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा चौधरी को भी समिति में शामिल किया गया है। यह चार सदस्यीय टीम कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल पर बातचीत करेगी।

Meta ऑफिस में यूथ कांग्रेस का हंगामा, 15 मिनट में वापस आए नेताओं के Instagram अकाउंट; फिर भी क्यों दी चेतावनी?

दिसंबर के पहले सप्ताह से चुनावी सभाएं करेगी कांग्रेस

सीट बंटवारे की बातचीत के साथ कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां भी तेज करने की तैयारी कर ली है। पार्टी दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में चुनावी सभाएं शुरू करने की योजना बना रही है। इन सभाओं में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगे। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को रैलियों और अन्य चुनावी कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

अब नौ नेताओं की बातचीत पर टिकी नजरें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच आगे की रणनीति काफी हद तक इन दोनों कमेटियों की बातचीत पर निर्भर करेगी। कांग्रेस की पांच सदस्यीय टीम और सपा की चार सदस्यीय समिति अब सीटों के तालमेल को लेकर आमने-सामने होंगी। फिलहाल सीटों की संख्या और अंतिम फॉर्मूले पर कोई अंतिम सहमति सामने नहीं आई है।

Location :  Lucknow

Published :  22 November 2026, 7:39 PM IST

Related News

Advertisement