मानवता ही सबसे बड़ा धर्म: कानपुर में भव्य नगर कीर्तन ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश

कानपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। शोभायात्रा में सिख समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ, जबकि गतका दल ने पारंपरिक सिख युद्धकला के करतब दिखाए। 24 नवंबर को मोतीझील में विशाल लंगर आयोजित होगा।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 22 November 2026, 6:35 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर में गुरु नानक जयंती के 557 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर नगर कीर्तन के साथ पंज प्यारे की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालुओं और संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे, जिनकी अगुवाई में शोभायात्रा आगे बढ़ी। उनके पीछे आकर्षक ढंग से सुसज्जित पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान रहे। रास्ते भर शबद-कीर्तन, गुरुवाणी और गुरु नानक देव जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: कानपुर में तीसरी शादी के बाद खुला लुटेरी दुल्हन का राज, लाखों के जेवर और नकदी लेकर पहुंची मायके; पढे़ें पूरी खबर

गुरु नानक जयंती पर दिखा श्रद्धा और भाईचारे का संगम (Image Source: Dynamite News)

पारम्परिक सिख युद्ध कला अद्भुत प्रदर्शन

शोभायात्रा में शामिल गतका दल के सदस्यों ने पारंपरिक सिख युद्धकला का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मोतीझील में विशाल लंगर के साथ समापन होगा। इस लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण, भाईचारे और मानवता का संदेश दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें: कानपुर में आज से बजेगी शहनाई, बाजारों में बरसेगा पैसा! 6 हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद

मानवता सबसे बड़ा धर्म का दिया सन्देश

गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लाड ने कहा कि गुरु नानक जी ने ऊंच-नीच, जात-पात से उठकर सभी को एक समान माना है। उनका एक ही संदेश था मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। आज इस अवसर पर नगर कीर्तन निकाला गया है । मोतीझील में 24 नवम्बर को गुरु नानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Location :  Kanpur

Published :  22 November 2026, 6:35 PM IST

Advertisement