पाकिस्तान जाने की तैयारी में भगवंत मान, राजनीतिक मंजूरी पर टिकी सबकी निगाहें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 24 नवंबर को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रीकरतारपुर साहिब जाने के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी मांगी है। गलियारा बंद रहने की स्थिति में अटारी-वाघा सीमा का विकल्प भी रखा गया है, जबकि फैसला राष्ट्रीय नीति पर निर्भर है।

Updated : 19 November 2026, 8:50 AM IST
google-preferred

Chandigarh: गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित गुरुद्वारा श्रीकरतारपुर साहिब जाने की अनुमति मांगकर सीमा पार यात्रा और कूटनीतिक प्रक्रिया को फिर चर्चा में ला दिया है। आम आदमी पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भगवंत मान ने 24 नवंबर को करतारपुर जाने के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी का अनुरोध किया है। किसी भी मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होती है, इसलिए अब सबकी निगाहें नई दिल्ली के फैसले पर टिकी हैं।

मंत्रियों के साथ प्रतिनिधिमंडल और वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान इस दौरे पर अकेले नहीं बल्कि अपने कुछ मंत्रियों के साथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को भी साथ ले जाना चाहते हैं। इस प्रस्ताव की एक खास बात यह है कि इसमें संभावित अड़चन को देखते हुए वैकल्पिक रास्ता भी सुझाया गया है। बताया गया है कि यदि आने वाले दिनों में करतारपुर साहिब गलियारा नहीं खुलता है, तो केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते गुरुद्वारा जाने की अनुमति दे सकती है। इस तरह यात्रा के लिए गलियारे के खुलने और जमीनी मार्ग, दोनों पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

अफसर तैयार, सभागार सजा, फिर घंटों तक खाली रही कुर्सियां; मुजफ्फरनगर के ‘किसान दिवस’ से आखिर क्यों गायब रहे अन्नदाता?

गलियारा खोलने की अपील और सात मई की पृष्ठभूमि

यह ताजा अनुरोध उस अपील के कुछ ही दिनों बाद आया है, जो मुख्यमंत्री मान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी। उस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर साहिब गलियारा फिर से खोलने का आग्रह किया था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह गलियारा पिछले साल सात मई से बंद है। उस समय भारतीय सशस्त्र बलों ने तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इसी पृष्ठभूमि में गलियारे को फिर से शुरू करने की मांग और यात्रा की अनुमति का विषय संवेदनशील माना जा रहा है।

Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann

पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित गुरुद्वारा श्रीकरतारपुर साहिब (सोर्स-Pinterest)

Azam Khan Case: दो जन्म प्रमाण पत्रों के विवाद में आजम खान को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिया झटका

इससे पहले अगस्त में भी राजनीतिक मंजूरी को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया था, जब विदेश मंत्रालय ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की 23 अगस्त से ब्रिटेन से अमेरिका के एक सप्ताह के प्रस्तावित दौरे को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। तब विदेश मंत्रालय ने कहा था कि प्रस्तावित कार्यक्रम संबंधित पद और यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप उपयुक्त नहीं थे। ऐसे में भगवंत मान के करतारपुर दौरे पर केंद्र का निर्णय क्या होगी इस पर सबकी नजरें चिकी हुई हैं।

Location :  Chandigarh

Published :  19 November 2026, 8:50 AM IST

Advertisement