HPRCA Patwari Exam 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

HPRCA Patwari Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग  यानी HPRCA ने 17 नवंबर को पटवारी भर्ती परक्षी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी करने के लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।  साथ ही आपको बता दे कि परीक्षा 23 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 November 2026, 10:47 AM IST
google-preferred
HPRCA Patwari Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2026 की पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है वो अपने जन्म तिथि और आवेदन नंबर और पासवर्ड से कर सकते हैं। जो उम्मीद अपना आवेदन ऑनलाइन कर चुके हैं वे HPRCA की वेबसाइट  पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HPRCA Patwari Admit Card 2026:  कब होनी है परिक्षा आयोजित

HPRCA Patwari Admit Card 2026:  जिन उम्मीदवारों को इनकी परिक्षा का इंतजार है अब उनका इंजतार खत्म होने वाला है क्योकि पटवारी भर्ती परीक्षा 23 नवंबर से 30 नवंबर 2026  के बीच आयोजिए किए जाने हैं। जैसे - जैसे पेपर पास आ रहे है उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना है। वरना बाद में उम्मीदवारों को दिक्कत हो सकती  है। क्योकि एक साथ जब सभी बच्चे यानी उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे तो सर्वर में दिक्कत आ जाती है। इसके लिए आपको पहले भी समय के साथ काम करना है।  एडमिट कार्ड डाउनलोड करके  उसके दो तीन  प्रिंटेड प्रतियां यानी की कॉपी निकाल कर अपने पास रख लें।

 एडमिट कार्ड डाउनलोड के बाद चेक करें ये जानकारी

HPRCA Patwari Admit Card 2026:  सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसके दी गई सारी जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें। सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए। यदि उसके कोई गलती है तो  संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके उसमे सुधार करवा  सकते हैं।

 पेपर सेंटर पर कौन से Documents लेकर जाए

HPRCA Patwari Admit Card 2026: पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि उस दिन अपने पास नीचे दिए सभी जरूरी पेपर अपने साथ ले जाएं।
  • एडमिट कार्ड का साफ और स्पष्ट प्रिंटआउट
  • आवश्यक स्टेशनरी/लिखने का सामान
  • उम्मीदवार की हाल ही की दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस

एडमिट कार्ड कैसे  करें डाउनलोड?

HPRCA Patwari Admit Card 2026:  उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले, HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर, 'लेटेस्ट न्यूज़' (Latest News) सेक्शन खोलें। HP पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक खोजें। लिंक पर क्लिक करें और अपना एप्लिकेशन नंबर तथा पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें। आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसकी दो-तीन प्रतियां प्रिंट कर लें।

Location :  New Delhi

Published :  18 November 2026, 10:47 AM IST

Advertisement