RRB NTPC 2026: रेलवे में 5,165 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, सितंबर के अंत में खुलेगा आवेदन का दरवाजा; देखें पूरी डिटेल
रेलवे बोर्ड ने RRB NTPC 2026 के तहत 5,165 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इनमें ग्रेजुएट के 3,477 और 12वीं पास के 1,688 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया सितंबर के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। टाइपिंग टेस्ट में हिंदी-अंग्रेजी विकल्प और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए छूट का प्रावधान है।