हिंदी
क्या आप जानते हैं, JPSC Civil Services Pre 2026 में आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। नई डेट जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर
JPSC Civil Services Pre में अभी भी आवेदन संभव (Img- Internet)
Ranchi: झारखंड के युवाओं के लिए आज हम एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। अगर आप JPSC Civil Services Pre 2026 में आवेदन करना भूल गए हैं या फिर आपसे मिक्स हो गया है तो आप अभी भी आवेदन कर सकते हैं। जी हां, झारखंड लोक सेवा आयोग ने JPSC Civil Services Pre 2026 की ऑनलाइन आवेदन तारीख बढ़ा दी है।
बता दें कि अब कैंडिडेट 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 14 फरवरी थी, जो अब छह दिन और बढ़ा दी गई है। इसके अलावा फीस भुगतान की तिथि भी बढ़ चुकी है। कैंडिडेट 21 फरवरी तक फीस भुगतान कर सकते हैं। यह रिक्रूटमेंट 103 पदों पर हो रही है, जो उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक है वह आज ही आवेदन कर लें। पर उससे पहले नौकरी की पूरी जानकारी पढ़ लें।
JPSC Civil Services Pre 2026 के ऑनलाइन आवेदन शुल्क इस प्रकार है: सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
झारखंड लोक सेवा आयोग (Img- Internet)
JPSC Civil Services Pre 2026 के लिए आयु सीमा इस प्रकार तय की गई है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है, जबकि EBC और BC वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष निर्धारित है। सभी महिलाओं के लिए आयु सीमा 38 वर्ष है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।
इस पर पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। अगर कोई एक्सपीरियंस की ज़रूरत है, तो उसे ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर लें।