UPSC ESE 2027: 480 पदों का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू; 6 अक्टूबर के बाद नहीं मिलेगा मौका

UPSC ने Engineering Services Examination 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। करीब 480 Group A और Group B पदों के लिए 16 सितंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित होगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 September 2026, 1:25 PM IST
google-preferred

New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने Engineering Services Examination (ESE) 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने 16 सितंबर 2026 को परीक्षा का नोटिस जारी किया है और इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में Group A और Group B इंजीनियरिंग सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

करीब 480 पदों पर भर्ती

UPSC ESE 2027 के तहत करीब 480 रिक्तियों पर भर्ती की जानी है। इनमें 19 पद Persons with Benchmark Disabilities (PwBD) के लिए शामिल हैं। भर्ती Civil Engineering, Mechanical Engineering, Electrical Engineering और Electronics & Telecommunication Engineering से संबंधित सेवाओं में होगी। आयोग के अनुसार रिक्तियों की संख्या जरूरत के अनुसार बदली भी जा सकती है।

6 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

ESE 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को प्रस्तावित है।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • नोटिफिकेशन: 16 सितंबर 2026
  • आवेदन शुरू: 16 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा: 31 जनवरी 2027
  • मुख्य परीक्षा: 18 जून 2027

कौन कर सकता है आवेदन?

ESE 2027 के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री यानी BE/BTech या नोटिफिकेशन में निर्धारित समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

तीन चरणों में होगा चयन

UPSC ESE की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। पहले Preliminary/Stage-I परीक्षा, फिर Main/Stage-II परीक्षा और इसके बाद Personality Test होता है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही अगले चरण में शामिल होते हैं। अंतिम चयन में निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा के विभिन्न चरणों के अंकों की भूमिका रहती है।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य और अन्य निर्धारित शुल्क-देय उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। महिला, SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन UPSC के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

क्या रात के सफर में ऑन कर सकते हैं ट्रेन की लाइट? सफर से पहले जान लें यह एक नियम, वरना भरना पड़ सकता है भारी दंड

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार UPSC के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाकर पहले जरूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद Common Application Form में जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करें, परीक्षा से संबंधित विकल्प चुनें और लागू होने पर शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें और आवेदन नंबर सुरक्षित रखें।

 

Location :  New Delhi

Published :  17 September 2026, 1:25 PM IST

Related News

Advertisement