UKSSSC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म! 4000 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए किन पदों पर मिलेगा मौका
UKSSSC Vacancy 2026 के तहत उत्तराखंड में करीब 4000 सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। करीब 2500 पदों के लिए दिसंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 1500 पदों की परीक्षाएं दिसंबर तक कराने की तैयारी है। कनिष्ठ सहायक, पुलिस, आबकारी, परिवहन समेत कई पद शामिल हैं।