Gold Price Today: दिवाली पर थमे सोने-चांदी के भाव, जानिए देश के 10 बड़े शहरों की ताजा कीमत

धनतेरस की सुस्ती और नरक चतुर्दशी की हल्की रिकवरी के बाद दीवाली के दिन सोने और चांदी के भाव पूरी तरह स्थिर बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में उतार-चढ़ाव झेलने के बाद, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरट गोल्ड तथा एक किलो चांदी के दाम थमे हुए हैं।

Updated : 8 November 2026, 9:00 AM IST
google-preferred

New Delhi: दीवाली के शुभ अवसर पर, सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं आया है; बाजार स्थिर बना हुआ है। धनतेरस पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट और नरक चतुर्दशी पर थोड़ी रिकवरी के बाद, आज दीवाली के दिन कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

सोने की कीमतें: धनतेरस से दीवाली तक

धनतेरस (6 नवंबर) को सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,560 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। हालांकि, अगले दिन- 'छोटी दीवाली' को कीमतों में थोड़ी रिकवरी दिखी, जिसमें 24 कैरेट सोना 110 रुपये महंगा हो गया और 22 कैरेट सोने की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई। आज, दीवाली के दिन, कीमतें पूरी तरह से स्थिर हैं।

Gold Price Today: दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में महंगे हुए सोने के दाम, चांदी में गिरावट जारी; जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

देश भर के 10 प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की ताजा कीमतें इस प्रकार हैं-

शहर 24 कैरट (10 ग्राम) 22 कैरट (10 ग्राम) 18 कैरट (10 ग्राम)
दिल्ली 1,43,600 रुपये 1,31,750 रुपये 1,07,830 रुपये
मुंबई 1,43,570 रुपये 1,31,600 रुपये 1,07,680 रुपये
कोलकाता 1,43,570 रुपये 1,31,600 रुपये 1,07,680 रुपये
चेन्नई 1,43,570 रुपये 1,31,160 रुपये 1,07,680 रुपये
बेंगलुरू 1,43,570 रुपये 1,31,600 रुपये 1,07,680 रुपये
हैदराबाद 1,43,570 रुपये 1,31,600 रुपये 1,07,680 रुपये
लखनऊ 1,43,720 रुपये 1,31,750 रुपये 1,07,830 रुपये
पटना 1,43,620 रुपये 1,31,650 रुपये 1,07,730 रुपये
जयपुर 1,43,600 रुपये 1,31,750 रुपये 1,07,830 रुपये
अहमदाबाद 1,43,620 रुपये 1,31,650 रुपये 1,07,730 रुपये

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव

पिछले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले 11 दिनों में, एक किलोग्राम चांदी की कीमत में कुल 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 23 अक्टूबर को 5,000 रुपये की गिरावट के बाद, कीमतें लगातार पांच दिनों तक स्थिर रहीं, जिसके बाद 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच तीन दिनों में इसमें 20,000 रुपये की भारी गिरावट आई।

Gold Price Today

सर्राफा बाजार में थमी हलचल (सोर्स-Pinterest)

इसके बाद, बाजार चार दिनों तक स्थिर रहा, और फिर 5 नवंबर को कीमतों में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, ठीक अगले दिन- धनतेरस (6 नवंबर) को चांदी की कीमत में फिर से 5,000 रुपये की गिरावट आ गई। तब से लेकर आज दीवाली तक कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। फिलहाल, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,05,000 रुपये है।

Gold Price Today: सितंबर के आखिरी दिन औंधे मुंह गिरा सोना, जानें आपके शहर में आज क्या हैं नए दाम

इस धनतेरस पर बिक्री कैसी रही? धनतेरस को सोना-चांदी खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है, और जौहरी पूरे साल इस त्योहार का इंतजार करते हैं। इस त्योहारी सीजन में ज्यादा मांग के कारण कारोबार का कुल मूल्य तो बढ़ा है, लेकिन बिक्री की वास्तविक मात्रा में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धनतेरस (6 नवंबर) के मौके पर देशभर में सोने के कारोबार का शुरुआती अनुमान लगभग 60,000 करोड़ रुपये है। हालांकि, सोना और चांदी की कीमतें अधिक होने के कारण, ग्राहकों द्वारा खरीदी गई मात्रा लगभग उतनी ही रही है जितनी पिछले साल थी।

Location :  New Delhi

Published :  8 November 2026, 9:00 AM IST

Advertisement