हिंदी
अखिलेश यादव ने महिलाओं को बांटे दीपावली के उपहार (Img : Social Media)
Kannauj : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। लखनऊ से सैफई जाते समय अखिलेश यादव का काफिला तिर्वा कट के पास अचानक रुक गया। इस दौरान उन्होंने एक्सप्रेसवे पर मौजूद महिलाओं को दीपावली के उपहार बांटे और समर्थकों से मुलाकात कर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
कन्नौज ब्रेकिंग : एक्सप्रेसवे पर अचानक थमा अखिलेश यादव का काफिला, महिलाओं को दिया दीपावली का तोहफा!
लखनऊ से सैफई जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव तिर्वा कट के पास अचानक रुके। एक्सप्रेसवे पर ही महिलाओं को दीपावली के उपहार बांटे और समर्थकों से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। काफिला रुकते ही मौके पर समर्थकों की भीड़ जुट गई।
@yadavakhilesh @samajwadiparty #akhileshyadav
— Dynamite News (@DynamiteNews_) November 7, 2026
अखिलेश यादव का काफिला अचानक रुकने की खबर मिलते ही मौके पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों में उनसे मिलने और बातचीत करने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। अखिलेश यादव ने कुछ समय समर्थकों के बीच बिताया और फिर सैफई के लिए रवाना हो गए।
Location : Kannauj
Published : 7 November 2026, 7:24 PM IST