आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे : डिवाइडर तोड़ कार पर चढ़ी बस, पांच की मौत और 17 घायल
बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में महिला और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बस के 17 यात्री घायल हो गए। शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।