हिंदी
उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 घायल है। दुर्घटना में घायलों और मृतकों की शिनाख्त हो गई है। सभी लोग अयोध्या के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शबों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुए सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें वैभव पांडे निवासी नया बाजार अयोध्या, मनोज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह निवासी बिलासपुर नया बाजार अयोध्या, अरविंद कुमार सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बिलासपुर नया बाजार अयोध्या शामिल है।
घायलों में महेंद्र सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी रजवापुर थाना परशुरामपुर बस्ती आशीष कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी बिलासपुर थाना नया बाजार अयोध्या अनुज पांडे निवासी नया बाजार अयोध्या में से दो की मौत इलाज के दौरान हो गई है। हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि उन्नाव के सिटी मजिस्ट्रेट ने की है। उन्होंने बताया हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि जिला अस्पताल ले जाते समय दो लोगों की मौत रास्ते में हो गई थी। हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई, जबकि एक घायल है।
Published : 19 July 2024, 7:33 PM IST
Topics : Agra Lucknow Expressway Dynamite News unnao news Unnao Road Accident UP News आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे उन्नाव सड़क हादसा उन्नाव समाचार यूपी समाचार