यूपी की बड़ी खबर: कन्नौज एक्सप्रेस वे पर BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, सिपाही की मौत, कई घायल
Kannauj Expressway Accident में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी सकरावा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए। घायलों को मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर सुब्रत पाठक और भाजपा नेता मौके पर पहुंचे।