दीवाली की खुशियों के बीच घर में छाया मातम, प्रतापगढ़ में कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

प्रतापगढ़ में दिवाली से ठीक पहले एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल कई सवालों के जवाब मिलना बाकी है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 7 November 2026, 6:34 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: दिवाली की खुशियों के बीच प्रतापगढ़ में कोहंडौर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर खुर्द गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान आशुतोष पांडेय के रूप में हुई। बता दें कि मृतक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

काफी देर तक बंद रहा कमरे का दरवाजा

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आशुतोष पांडेय ने अपने घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजन चिंतित हो गए। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को सूचित किया। कोहंडौर पुलिस गांव पहुंची, कमरे के अंदर शव मिला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

Pratapgarh: दो दिन पहले आई खाद, फिर भी रेट बोर्ड पर NIL! आखिर कहां जा रहा किसानों का हक?

भाई के बयान के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

आशुतोष पांडेय स्वर्गीय हरिनाथ पांडेय के बेटे थे। उनके परिवार में उनकी मां विद्या पांडेय और चार भाई हैं अश्विनी पांडेय, अभिषेक पांडेय, अवनीश पांडेय और मृतक आशुतोष पांडेय। वह चारों भाइयों में सबसे छोटे थे।

Pratapgarh News: किशोरी की कुएं में गिरकर मौत, फायर ब्रिगेड भी नहीं बचा सकी जान

पुलिस ने मृतक के भाई अभिषेक पांडेय के बयान के आधार पर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

थानाध्यक्ष (SHO) अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। दीवाली के त्योहार से ठीक पहले हुई इस घटना ने परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। जिस घर में त्योहार की तैयारियों की रौनक होनी चाहिए थी, वहां अब मातम छाया हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चल रही जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

Location :  Pratapgarh

Published :  7 November 2026, 6:34 PM IST

Advertisement