Dividend Stocks: अगले हफ्ते इन 67 कंपनियों के शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, यहा जानें किससे मिलेगा कितना पैसा

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए 9 से 13 नवंबर का सप्ताह डिविडेंड के लिहाज से अहम रहने वाला है। इस दौरान 67 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होने की जानकारी दी गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर, ONGC और Bayer CropScience जैसी कंपनियां भी सूची में शामिल हैं। Bayer सबसे ज्यादा 90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 7 November 2026, 5:52 PM IST
google-preferred

New Delhi: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगले सप्ताह कई कंपनियों के डिविडेंड पर नजर रखने का मौका रहेगा। 9 से 13 नवंबर के बीच कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस अवधि में कुल 67 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर इंडिया, ONGC, ऑरोबिंदो फार्मा और बायर क्रॉपसाइंस जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

9 नवंबर को Brisk Technovision 2 रुपये, Dabur India 3.50 रुपये, Esab India 20 रुपये, Ganesh Consumer Products 3.70 रुपये, Labelkraft Technologies 1 रुपये, Metropolis Healthcare 1 रुपये, Oswal Agro Mills 0.50 रुपये और Saksoft 0.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही हैं।

11 नवंबर को 19 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे। इनमें ADF Foods 0.60 रुपये, Aurobindo Pharma 7 रुपये, Balkrishna Industries 4 रुपये, Balrampur Chini Mills 4 रुपये, Chambal Fertilisers 5 रुपये, Container Corporation of India 1.90 रुपये, Galaxy Surfactants 18 रुपये और GPT Infraprojects 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देंगी। HUDCO 1.35 रुपये, JM Financial 1.65 रुपये, Dr. Lal PathLabs 5 रुपये, Navneet Education 1.50 रुपये का अंतरिम और 1.50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देगी। NBCC 0.25 रुपये, NRB Bearings 2.50 रुपये, PDS 2.20 रुपये, Premier Energies 0.50 रुपये, RITES 1.90 रुपये, SNL Bearings 6 रुपये और Sonata Software 1.25 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देंगी।

Stock Update: शेयर मार्केट में जबरदस्त लिवाली, सेंसेक्स 8 माह के उत्तम पर निफ्टी 25000 हजार के पार

12 और 13 नवंबर को इन कंपनियों पर रहेगी नजर

12 नवंबर को 13 कंपनियां एक्स-डिविडेंड होंगी। इनमें Bayer CropScience सबसे ज्यादा 90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। Godfrey Phillips India 10 रुपये, Hindustan Unilever 19 रुपये, Galaxy Surfactants की तरह प्रमुख कंपनियों में शामिल है। इस तारीख पर Gaja Alternative Asset Management 0.50 रुपये, Gujarat Pipavav Port 3 रुपये, GPT Healthcare 1 रुपये, Indian Metals & Ferro Alloys 5 रुपये, Insecticides India 5 रुपये, IRB Infrastructure Developers 0.05 रुपये, NLC India 1.50 रुपये, Safari Industries 2 रुपये और Taparia Tools 40 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देंगी। ONGC का अंतरिम डिविडेंड भी सूची में है, हालांकि उसकी रकम उपलब्ध नहीं कराई गई है।

13 नवंबर को Aptus Value Housing Finance 2 रुपये, Astral 1.50 रुपये, Bhatia Communications 0.01 रुपये, BMW Ventures 1.50 रुपये, CAMS 3.25 रुपये, Dynamatic Technologies 2 रुपये, Emami 5 रुपये और Great Eastern Shipping Company 14.40 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देंगी। इसके अलावा IG Petrochemicals की डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं है। iStreet Network 0.05 रुपये, Mafatlal Industries 1 रुपये, Mobavenue AI Tech 0.10 रुपये, OCCL 2 रुपये और Orient Technologies 2 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देंगी।

Stock Market Today: बाजार में लौटी जबरदस्त हरियाली, पांच दिन की बढ़त के बाद रॉकेट की तरह भागे सेंसेक्स-निफ्टी

डिविडेंड पाने के लिए एक्स-डिविडेंड डेट का रखें ध्यान

डिविडेंड का लाभ लेने के लिए निवेशकों को एक्स-डिविडेंड डेट और रिकॉर्ड डेट समझना जरूरी है। आम तौर पर डिविडेंड पाने के लिए शेयर एक्स-डिविडेंड डेट से कम से कम एक कारोबारी दिन पहले खरीदना होता है। एक्स-डिविडेंड डेट पर या उसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक उस डिविडेंड के पात्र नहीं होते।

इसलिए निवेश करने से पहले संबंधित कंपनी की एक्स-डिविडेंड डेट, रिकॉर्ड डेट और आधिकारिक घोषणा जरूर जांच लें। केवल डिविडेंड की रकम देखकर किसी शेयर में निवेश का फैसला करना उचित नहीं है। शेयर की कीमत में उतार-चढ़ाव और अन्य जोखिम भी निवेश को प्रभावित कर सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  7 November 2026, 5:52 PM IST

Advertisement