AITC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात हमला, 8 घायल और 3 की हालत गंभीर, BJP पर साधा निशाना

कोलकाता में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात को हुए हमले में कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। AITC ने दावा किया कि- BJP कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर इस जगह को निशाना बनाया, वहीं पार्टी समर्थकों के साथ-साथ स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 November 2026, 5:18 PM IST
google-preferred

Kolkata:

कोलकाता से एक खबर सामने आ रही है, जहां आधी रात को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर जानलेवा हमला हुआ। अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि शुक्रवार देर रात उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोगों ने हमला किया

Kolkata

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर जानलेवा हमला हुआ।(IMG-X)

कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला

आपको बता दें कि TMC नेता ने 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में विपक्षी कार्यकर्ताओं, कोलकाता पुलिस और उच्च न्यायिक संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज सुबह मैंने रेकी का वीडियो जारी किया है। उसके ठीक बाद, रात 2 बजे BJP के गुंडों ने मेरे घर पर हमला कर दिया, और यह सब कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुआ। अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की आलोचना करते हुए कहा कि- कलकत्ता हाई कोर्ट और भारत के सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद, जो यह सब होते हुए भी मूकदर्शक बने रहे। मैं जल्द ही वीडियो अपलोड करूंगा।

यह भी पढ़ें- देवरिया में रामाशीष राय का बड़ा बयान, ‘जयप्रकाश नारायण विचार संदेश यात्रा’ 18 नवंबर से

अभिषेक बनर्जी ने रेकी का लगाया था आरोप

बीते शुक्रवार को ही अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोग पिछले दो दिनों से उनके घर की निगरानी कर रहे थे। जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। फिर अभिषेक बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि- कोलकाता पुलिस एक निर्वाचित सांसद के आवास के आसपास जासूसी क्यों कर रही है।

39वें जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे AITC

आरोप है कि AITC कार्यकर्ता अभिषेक बनर्जी के 39वें जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे। AITC समर्थकों का आरोप है कि BJP कार्यकर्ताओं ने बिना किसी उकसावे के हमला किया, जन्मदिन के बैनर और कटआउट तोड़ दिए और साथ ही राजनीतिक नारे भी लगाए। AITC ने दावा किया कि- BJP कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर इस जगह को निशाना बनाया, वहीं पार्टी समर्थकों के साथ-साथ स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया।

हमले में 5 घायल और 3 की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि इस हमले में कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि- उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने अपने आवास के बाहर सुबह 6:30 बजे तक धरना दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- देवरिया में रामाशीष राय का बड़ा बयान, ‘जयप्रकाश नारायण विचार संदेश यात्रा’ 18 नवंबर से

इधर बीजेपी ने टीएमसी के आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि उनके समर्थकों को तब निशाना बनाया गया, जब वे आने वाले धार्मिक आयोजनों के लिए स्थानीय कुम्हारों से मूर्तियां खरीदने जा रहे थे। BJP सदस्यों ने बताया कि वे काली की मूर्तियां लेने के लिए कालीघाट से गुजर रहे थे, तभी स्थानीय लोगों के साथ बहस हाथापाई में बदल गई।

Location :  Kolkata

Published :  7 November 2026, 5:18 PM IST

Related News

Advertisement