हिंदी
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाया (Img: X)
New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के साथ दिवाली मनाई। यह दिवाली कार्यक्रम शुक्रवार को (अमेरिकी समयानुसार) व्हाइट हाउस में आयोजित किया गया था।
इसमें भारतीय मूल की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें उद्यमी विशाल गोंडल, मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला प्रमुख थीं। उद्यमी विशाल गोंडल ने ओवल ऑफिस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की।
डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) में मिली करारी हार के बाद इस दिवाली समारोह में हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि इन चुनावों में कई भारतीय-अमेरिकियों ने डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट दिया जो कि राष्ट्रपति चुनाव के रुझान से अलग है, जब भारतीय मूल के कई मतदाताओं ने ट्रंप का समर्थन किया था। ट्रंप की नीतियों को अक्सर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ माना गया है, और हाल के समय में नस्लीय हिंसा की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है।
डोनाल्ड ट्रंप की भड़काऊ बयानबाजी, उनके 'MAGA' अभियान और रिपब्लिकन पार्टी के भीतर उनके समर्थकों के रुख ने भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ नस्लीय हिंसा को काफी बढ़ावा दिया है। पिछले महीने, एक मंदिर में गोलीबारी करने की कोशिश की गई थी; हालांकि, बंदूक जाम हो गई, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई जिसमें कई लोगों की जान जा सकती थी। हमलावर के मन में भारतीय मूल के लोगों के प्रति नफरत थी। ऐसे में सवाल उठता है क्या व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह में ट्रंप की मौजूदगी से इस तरह की नफरत कम करने में मदद मिलेगी?
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को आखिर क्यों दी चेतावनी, जानिये ये बड़ा कारण
उद्यमी विशाल गोंडल ने पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना सम्मान की बात है। मुझे गर्व है कि मैंने उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की यह तुलसीदास द्वारा रचित ग्रंथ है जो भगवान राम को समर्पित है, और हममें से लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति पाने के लिए इसे पढ़ते हैं।" उन्होंने आगे बताया कि दीया जलाते समय उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच एक मजबूत और स्थायी रिश्ते की कामना की। उन्होंने लिखा, "जैसे ही दीये जलाए गए, मैंने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच दोस्ती के लिए, और अंधेरे पर रोशनी की जीत के लिए प्रार्थना की।"
Location : New Delhi
Published : 7 November 2026, 4:08 PM IST
Topics : Donald Trump Diwali Event MAGA Campaign Indian Community Trump White House Diwali Celebration
No related posts found.