Uttar Pradesh: बलरामपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जिले का नाम किया रौशन, 8 पदक जीते
कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलरामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदक सहित कुल 8 पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले इन खिलाड़ियों का पहलवारा स्थित ताइक्वांडो एकेडमी इंडोर हाल में भव्य स्वागत किया गया।