हिंदी
सीएम ममता बनर्जी
Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोपहर राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। खबर है कि वह सोमवार को इस्तीफा देंगी। खास बात है कि इसके साथ ही राज्य से ममता बनर्जी का 15 साल का राज खत्म हो जाएगा। अंतिम नतीजों का ऐलान बाकी है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हार नहीं मानेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना को जानबूझकर धीमा किया जा रहा है ताकि विपक्षी खेमे को फायदा पहुंचाया जा सके।
राज्य में इस बार दो चरणों- 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया गया था। बंगाल में इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान भी देखने को मिला, जिससे सियासी दलों की धड़कनें बढ़ गईं थीं। दोनों चरणों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जिसे बंगाल के चुनावी इतिहास में बेहद अहम माना जा रहा है।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Kolkata
Published : 4 May 2026, 4:28 PM IST