Assam Election Results 2026 : असम में रुझानों में भाजपा को बहुमत, जानिये हार-जीत का अंतर
असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA बहुमत के पार नजर आ रहा है। 126 सीटों में से NDA 76 पर आगे है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम नतीजों के साथ तस्वीर बदल सकती है।