हिंदी
ममता बनर्जी ने की ये अपील
Kolkata: रुझानों में पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर हो गया है। ममता के गढ़ में बीजेपी ने सेंध मार दी है। बीजेपी ने ममता के डेढ़ दशक का बनाया किला ढहा दिया है। मतगणना के बीच ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि चुनावी रूझानों पर ध्यान न दें और अंतिम परिणाम तक मतगणना केंद्र पर डटे रहें।
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग के हालिया परिणामों पर ध्यान ने दें। आयोग अपनी मनमर्जी चला रहा है। वहीं ममता के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया है।
उधर भवानीपुर सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी और उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हैं। भाजपा से यहां शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के नतीजों को देखते हुए सियासी हलचल तेज हो गई है। भवानीपुर सीट किसकी झोली में जाएगी इसे लेकर मतदाताओं में उत्सुकता बनी हुई है।
भवानीपुर सीट पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी और उनके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हैं। भाजपा से यहां शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के नतीजों को देखते हुए सियासी हलचल तेज हो गई है। मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। भवानीपुर सीट किसकी झोली में जाएगी।
बीजेपी की इस बढ़त के पीछे कई बड़े कारण माने जा रहे हैं। लंबे समय से सत्ता में रहने के कारण टीएमसी के खिलाफ एंटी-इन्कंबेंसी का असर साफ दिखा। वहीं बीजेपी का मजबूत संगठन, बूथ लेवल मैनेजमेंट और चुनावी रणनीति ने उसे जमीन पर मजबूती दी। इसके साथ ही युवा वोटरों और नए मतदाताओं का रुझान भी इस बार बीजेपी की तरफ जाता दिखा।
West Bengal Election Results: ओडिशा के बाद बंगाल पर भी कब्जा, जानिये कौन हैं भाजपा की जीत के धुरंधर?
भाजपा की जबरदस्त लहर
नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में जोरदार प्रचार किया, जिससे 15 साल बाद टीएमसी का किला ढह गया। इस बार स्थानीय मुद्दों जैसे रोजगार, विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई। जिसका असर सीधे वोटिंग पैटर्न पर पड़ा।
Location : kolkata
Published : 4 May 2026, 2:01 PM IST
Topics : Assembly Election Result 2026 Mamata Banerjee Appeal Results on Dynamite News TMC Workers west bengal election results 2026