कोलकाता DCP शांतनु बिस्वास पर ED का शिकंजा: लुकआउट नोटिस जारी

Kolkata में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DCP) शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया है। एजेंसी को आशंका है कि वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकते हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 5 May 2026, 4:21 PM IST
google-preferred

Kolkata: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (DCP) शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया है। एजेंसी को आशंका है कि वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकते हैं। यह कार्रवाई कुख्यात अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

कई बार बुलाने के बावजूद पेश नहीं हुए बिस्वास

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, कथित आपराधिक सिंडिकेट चलाने वाले बिस्वजीत पोद्दार से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत शांतनु बिस्वास को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, वह अब तक एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं, जिससे शक और गहरा गया है।

पश्चिम बंगाल की जीत के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे भूपेंद्र यादव और निशिकांत दुबे

अपराधी नेटवर्क पर पहले से दर्ज हैं कई केस

सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके के रहने वाले सोना पप्पू पर जमीन कब्जाने, रंगदारी वसूली और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इन आरोपों के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

छापेमारी के बाद से लापता, परिवार को भी समन

जांच के दौरान ईडी ने हाल ही में फर्न रोड स्थित शांतनु बिस्वास के घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। एजेंसी ने उन्हें और उनके दो बेटों—सायंतन और मनीष—को सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन तय तारीख पर कोई भी उपस्थित नहीं हुआ।

Kolkata Gang Rape: कोलकाता गैंग रेप मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में कारोबारी जय कामदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब ईडी की नजर शांतनु बिस्वास पर टिकी है और लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Location :  Kolkata

Published :  5 May 2026, 4:18 PM IST

Advertisement