अनिल अंबानी पर बढ़ी ED की सख्ती: लोन फ्रॉड मामले में लुकआउट नोटिस जारी, नहीं कर सकते विदेश यात्रा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और लोन फ्रॉड के एक गंभीर मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा रिलायंस ग्रुप की कंपनियों को दिए गए लगभग ₹3000 करोड़ के लोन में कथित हेराफेरी को लेकर जारी हुआ है। जांच एजेंसी का मानना है कि यह लोन फर्जी कंपनियों में डायवर्ट किया गया, और बैंक अधिकारियों को इसमें रिश्वत भी दी गई हो सकती है।