ED का आम्रपाली ग्रुप पर एक्शन, शेल कंपनियों और फर्जी सप्लायरों के जरिए हुआ घोटाला
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम्रपाली ग्रुप की 99.26 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कार्रवाई PMLA, 2002 के तहत की गई है, जिसमें आरोप है कि बिल्डर ने खरीदारों से पैसे लेकर उन्हें घर नहीं दिए। ED की यह कार्रवाई आम्रपाली घोटाले के पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।