हिंदी
कोल्हुई थाने के नवागत एसओ अभय नारायण सिंह (Img: Dynamite News)
Maharajganj: जिले के कोल्हुई थाने में महज 38 दिनों के भीतर थानेदारी का कार्यकाल खत्म होने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। तत्कालीन थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ी सजा दी है। उनके कार्यकाल में सामने आईं कई घटनाओं और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।
आलोक कुमार सिंह को मिठौरा चौकी से कोल्हुई थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा। इस दौरान थाने में ही मारपीट की घटना सामने आई। इसके बाद जोगियाबारी चौकी में भी मारपीट का मामला चर्चा में रहा। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच पुलिस की कानून-व्यवस्था संभालने की क्षमता पर सवाल उठने लगे।
ये भी पढ़ें- महराजगंज में DM का बड़ा एक्शन! जल निगम के अधिशासी अभियंता समेत अधिकारियों पर गिरी गाज
बुधवार की रात पिपरा-परसौनी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान मारपीट के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका और सक्रियता पर सवाल उठे। इसके बाद एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने आलोक कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आया प्रशासन! देवरिया में रास्ते के विवाद पर राजस्व टीम का छापा
अब अभय नारायण सिंह को कोल्हुई का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वह इससे पहले परसामलिक थाने में तैनात रहे और बाद में पुरंदरपुर थाने भेजे गए थे। अब एसपी ने उन पर भरोसा जताते हुए कोल्हुई की कमान सौंपी है।
Location : Maharajganj
Published : 24 October 2026, 9:25 PM IST
Topics : abhay narayan singh Alok Kumar Singh Kolhui Police Station Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Shakti Mohan Awasthi