गांधी-शास्त्री जयंती पर महराजगंज पुलिस का अलग अंदाज, एसपी ने दिलाई शपथ और इन पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
महराजगंज में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन और जिलाधिकारी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।