हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)
New Delhi: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली कंपनी HMT Limited ने यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। HMT Recruitment 2026 के तहत कुल 7 रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 45,000 से 80,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:
HMT Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार संबंधित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसमें एलएलबी, एलएलएम, सीए, सीएमए, आईसीडब्ल्यूए और अंग्रेजी-हिंदी विषयों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन जैसी योग्यताएं शामिल हैं। इसके अलावा संबंधित कार्य का निर्धारित अनुभव भी आवश्यक है।
आयु सीमा की बात करें तो 1 सितंबर 2026 को आधार मानकर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित पद की योग्यता और अनुभव की शर्तें ध्यान से जांचनी चाहिए।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार HMT की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन को सीलबंद लिफाफे में साधारण डाक, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट या कुरियर के माध्यम से भेजना होगा।
आवेदन भेजने का पता:
The Asst. General Manager (CHR),
HMT Limited, No. 59, HMT Bhavan,
Bellary Road, Bengaluru – 560032.
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 है। फैक्स, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों को जरूर पढ़ लें।
Location : New Delhi
Published : 23 September 2026, 8:21 AM IST
Topics : Consultant Vacancy Government jobs HMT Limited HMT Recruitment 2026 Young Professional Jobs