हिंदी
नालंदा यूनिवर्सिटी में निकली फैकल्टी पदों पर बंपर भर्ती (Img- Nalanda University)
New Delhi: यदि आपका सपना किसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाने का है, लेकिन आपने यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा पास नहीं की है, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। बिहार के ऐतिहासिक राजगीर में स्थित अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University) ने अपने विभिन्न संकायों के लिए शिक्षण पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से यूजीसी नेट क्वालिफिकेशन की अनिवार्य शर्त नहीं मांगी गई है।
अगर आपके पास संबंधित क्षेत्र में पीएचडी, पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च और बेहतरीन टीचिंग व पब्लिकेशन रिकॉर्ड है, तो आप इस विश्वस्तरीय संस्थान में फैकल्टी सदस्य बन सकते हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि बेहद करीब है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को बिना समय गंवाए तुरंत आवेदन करना होगा।
नालंदा विश्वविद्यालय एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय शोध-उन्मुख विश्वविद्यालय है, जहां स्नातकोत्तर (Post Graduate), पीएचडी और उन्नत अनुसंधान आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुल 6 विषयों/विभागों में फैकल्टी पदों के लिए नियुक्तियां निकाली हैं:
बुद्धिस्ट स्टडीज: एसोसिएट प्रोफेसर (01), असिस्टेंट प्रोफेसर (02) – कुल 03 पद
हिंदू स्टडीज: एसोसिएट प्रोफेसर (01), असिस्टेंट प्रोफेसर (02) – कुल 03 पद
फिलाॉसफी (दर्शनशास्त्र): प्रोफेसर (01), एसोसिएट प्रोफेसर (01), असिस्टेंट प्रोफेसर (02) – कुल 04 पद
संस्कृत: प्रोफेसर (01), एसोसिएट प्रोफेसर (01), असिस्टेंट प्रोफेसर (02) – कुल 04 पद
डेटा साइंस और एआई: प्रोफेसर (01), एसोसिएट प्रोफेसर (01), असिस्टेंट प्रोफेसर (01) – कुल 03 पद
साइंस टेक एंड पॉलिसी स्टडीज: प्रोफेसर (01), एसोसिएट प्रोफेसर (01) – कुल 02 पद
इन सभी विभागों को मिलाकर कुल 19 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
शिक्षक बनने का सपना अधूरा क्यों? 68,500 भर्ती अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने रखी ये मांग
इस भर्ती में शामिल पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अलग-अलग मानदंड तय किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:
प्रोफेसर: उम्मीदवार का संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पीएचडी या पोस्ट-डॉक्टरल की उपाधि होनी चाहिए।
एसोसिएट प्रोफेसर या समकक्ष पद पर 3 से 7 वर्षों का सफल शिक्षण अनुभव और कम से कम 10 शोध पत्र, पुस्तकें या पॉलिसी पेपर प्रकाशित होने चाहिए। अंतरराष्ट्रीय अध्यापन का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
एसोसिएट प्रोफेसर: मास्टर्स में 60 प्रतिशत अंक, पीएचडी या पोस्ट डॉक्टरल डिग्री और 3 से 5 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस होना जरूरी है। साथ ही 8 पुस्तकें या रिसर्च पेपर प्रकाशित होना आवश्यक है।
असिस्टेंट प्रोफेसर: न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स और पीएचडी या पोस्ट डॉक्टरल डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त कम से कम 3 से 5 रिसर्च पब्लिकेशन (बुक्स/रिसर्च पेपर्स) होना अनिवार्य है।
नालंदा यूनिवर्सिटी के इस भर्ती अभियान की एक और अनूठी विशेषता यह है कि इसमें केवल भारतीय नागरिक ही नहीं, बल्कि भारतीय मूल के व्यक्ति (PIOs), ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCIs) और विदेशी नागरिक भी आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा को लेकर कोई बाध्यता नहीं दर्शाई गई है। चूंकि नेट की शर्त नहीं रखी गई है, इसलिए पीएचडी और रिसर्च अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है।
विश्वविद्यालय की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करना होगा:
1. सबसे पहले नालंदा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट nalandauniv.edu.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर मौजूद 'Job and Internship' (जॉब और इंटर्नशिप) सेक्शन में जाएं।
3. वहां आपको Link to Apply Online का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करने पर एक आधिकारिक गूगल फॉर्म ओपन होगा।
4. फॉर्म में अपना वांछित पद (Post) और विभाग/स्कूल (Subject) चुनें।
5. अपना नाम, जेंडर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल और स्थायी पता सही-सही भरें।
6. इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, रिसर्च पब्लिकेशन की जानकारी और टीचिंग एक्सपीरियंस के सभी आवश्यक विवरण भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन की अंतिम तिथि बहुत नजदीक है, इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें।
Location : New Delhi
Published : 14 September 2026, 11:54 AM IST