शिक्षक बनने का सपना अधूरा क्यों? 68,500 भर्ती अभ्यर्थियों ने सरकार के सामने रखी ये मांग

यूपी में सहायक शिक्षक भर्ती का मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया है। नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण संबंधी कथित विसंगतियों को दूर कर नियुक्ति देने की मांग उठाई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 September 2026, 12:13 AM IST
google-preferred

लखनऊ:  68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया में कथित आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दूर करने की आवाज उठाई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की हो गई।

प्रदर्शन में शामिल तूफान सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी व बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात हुई थी। मंत्रियों और अधिकारियों के सामने भर्ती से जुड़े आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा हुई और अधिकारियों ने विसंगतियों को स्वीकार किया।

इसके बाद भी दिक्कतों को दूर करने प्रयास नहीं किया जा रहा न ही अब तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है। अभ्यर्थियों ने 'ऐसी क्या मजबूरी है-आरक्षण की चोरी है' और 'पिछड़ा आयोग ने माना है-आरक्षण घोटाला है' जैसे नारे लगाए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाया।

2018 में किया आवेदन

एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2018 में भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन किया था। अब तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है। भर्ती में आरक्षण से जुड़ी विसंगतियां दूर कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए।

की ये मांग

उन्होंने कहा कि भर्ती में आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डिप्टी सीएम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कराकर मामले का समाधान कराने की मांग की।

आयोग के आदेश के पालन पर जोर

प्रदर्शनकारियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि आयोग के आदेश के अनुरूप कार्रवाई होने से आरक्षण संबंधी विवाद का समाधान हो सकता है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अभ्यर्थियों के डिप्टी सीएम आवास पहुंचने से वहां हलचल बढ़ गई।

अभ्यर्थियों की मांग

अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए समाधान की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि सरकार को भर्ती से जुड़े आरक्षण विवाद का जल्द निस्तारण करना चाहिए। अभ्यर्थियों का कहना है कि आठ साल से चल रहे विवाद का अब सरकार को समाधान करना चाहिए और आयोगों के निर्देशों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया में जरूरी संशोधन कर नियुक्ति का रास्ता साफ करना चाहिए.

Location :  Lucknow

Published :  13 September 2026, 12:10 AM IST

Advertisement