पंजाब में अब तक की सबसे भीषण बाढ़, कई जिले बुरी तरह प्रभावित, लाखों लोग संकट में
पंजाब इस समय पिछले कई दशकों की सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है। राज्य सरकार ने मंगलवार को सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा ने अब तक 30 लोगों की जान ले ली है और 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।