हिंदी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ने से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। उनकी तबीयत खराब हुई तो आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनका हालचाल पूछा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी अधिकारी या पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों पंजाब के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मान अपने व्यस्त कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात और राहत कार्यों का जायजा ले रहे थे। ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ने से बाढ़ राहत कार्यों पर असर पड़ने का अंदेशा है।
अरविंद केजरीवाल इस समय पंजाब दौरे पर हैं। उनको भी मुख्यमंत्री मान के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करना था। वे दोनों मिलकर पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी मदद के लिए राहत पैकेज की घोषणा कर सकते थे। हालांकि, मुख्यमंत्री मान की तबीयत में अचानक आए बदलाव के बाद केजरीवाल ने उन्हें तसल्ली दी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
पंजाब में अब तक की सबसे भीषण बाढ़, कई जिले बुरी तरह प्रभावित, लाखों लोग संकट में
इस बीच पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल दोनों का इस दौरान सक्रिय रहना राज्य के लिए महत्वपूर्ण था, लेकिन मान की तबीयत ने उनके दौरे पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
Location : Punjab
Published : 4 September 2025, 2:00 PM IST