हिंदी
चित्रकूट में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल (Image Source: Pinterest)
Chitrakoot: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने 15 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की 21 नवंबर 2026 को हुई बैठक के बाद यह आदेश जारी किया गया। इस बदलाव के तहत जिले के कई थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से थाना रैपुरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक उमेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया है। निरीक्षक संदीप तिवारी को प्रभारी निरीक्षक चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक संजय कुमार यादव को पुलिस लाइन से मऊ में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: चित्रकूट में नशे के सौदागरों की पुलिस ने तोड़ी कमर
फेरबदल के तहत निरीक्षक राजेश उपाध्याय को थाना पहाड़ी से साइबर/मीडिया सेल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक विजय कुमार सिंह को साइबर/मीडिया सेल से एसओजी/सर्विलांस शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक राजकुमार यादव को थाना मऊ से आरटीसी का प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक गौरव तिवारी को थाना मानिकपुर से पुलिस अधीक्षक का पीआरओ नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे को बाल्मीकि आश्रम चौकी से चौकी प्रभारी कोहारी, थाना पहाड़ी भेजा गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव को चौकी कोहारी से चौकी प्रभारी अस्पताल, थाना कोतवाली कर्वी की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा को कस्बा भड़ से चौकी प्रभारी खोही, थाना कोतवाली कर्वी बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक अनन्त तिवारी को थाना सरधुवा से चौकी प्रभारी बाल्मीकि आश्रम, लालापुर थाना रैपुरा भेजा गया है।
15 निरीक्षक और दरोगाओं के तबादले (Image Source: Pinterest)
ये भी पढ़ें: UP News Live Update: हाथरस में वोटर लिस्ट जारी, अखिलेश यादव का गोरखपुर में रोड शो, चित्रकूट में पुलिस पर सवाल
उपनिरीक्षक यादवेंद्र प्रताप सिंह को थाना मारकुंडी से चौकी प्रभारी कल्याणपुर, थाना मानिकपुर बनाया गया है। उपनिरीक्षक रमेश कुमार सिंह को चौकी अस्पताल से चौकी प्रभारी रगौली, थाना कोतवाली कर्वी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उपनिरीक्षक रामासिंह यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कार्यभार संभालने के बाद अनुपालन से अवगत कराने को भी कहा गया है।
इस फेरबदल में थानों के साथ-साथ पुलिस की विभिन्न शाखाओं और चौकियों में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। अब स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को अपने नए पद और तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालना है।
Location : Chitrakoot
Published : 22 November 2026, 5:47 PM IST
Topics : administrative reshuffle chitrakoot news Inspector Transfer police department Sub Inspector Transfer