DPRO Transfers: यूपी पंचायती राज विभाग में बड़ा उलटफेर, 14 जिलों के डीपीआरओ इधर से उधर

उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में सोमवार देर रात को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है । शासन ने एक साथ 14 जिला पंचायत राज अधिकारियों (डीपीआरओ) और एक अपर जिला पंचायत राज अधिकारी का तबादला कर दिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 November 2026, 12:38 AM IST
google-preferred

Lucknow: यूपी में तबादलों का दौर जारी है। सोमवार देर रात पंचायती राज विभाग में कई जिला पंचायतीराज अधिकारियों (डीपीआरओ) के तबादले कर दिए गए। सुल्तानपुर, कुशीनगर और जालौन समेत कई जिलों के डीपीआरओ को बदला गया है। उन्हें नई तैनाती दी गई है।

इन्हें मिली नई तैनाती

डीपीआरओ की तबादला सूची के अनुसार अभिषेक शुक्ला को सुल्तानपुर से बाराबंकी जिला पंचायत राज अधिकारी तैनात किया गया है। आलोक कुमार प्रियदर्शी को कुशीनगर से कानपुर देहात भेजा गया है। प्रतिक्षारत अशोक कुमार को सोनभद्र की जिम्मेदारी दी गई है। नमिता शरण को सोनभद्र से मऊ, रामशंकर वर्मा को फतेहपुर से शामली भेजा गया है।

संदीप अग्रवाल को शामली से बलरामपुर, संजय कुमार मिश्रा को भदोही से मैनपुरी, शिव बिहारी शुक्ला को हापुड़ से जालौन स्थानान्तरित किया गया है। वाचस्पति झा, जिला पंचायत राज अधिकारी, सिद्धार्थनगर से अमेठी तैनात किया गया है। विकास पटेल को कानपुर देहात से आगरा, विरेंद्र सिंह को मेरठ से रायबरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं  सुलतानपुर के अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव को  शासन के अग्रिम आदेशों अथवा किसी नियमित जिला पंचायत राज अधिकारी की तैनाती होने तक जनपद-सुलतानपुर में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

UP PCS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 55 अधिकारियों की बदली तैनाती; कई जिलों के ADM बदले

शासन के आदेश के बाद पंचायती राज विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला सूची जारी की गई है, जिसमें कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है।

यूपी में तबादलों का दौर

सोमवार देर रात हुए इन तबादलों के बाद प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पंचायती राज विभाग में अधिकारियों की नई तैनाती को लेकर संबंधित जिलों में भी गतिविधियां बढ़ने लगी है।

यूपी में 16 आईएएस अफसरों के तबादले, 2 मंडलायुक्त और 5 जिलों के DM बदले गए; देखिये पूरी सूची

जिला पंचायतीराज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों से संबंधित प्रशासनिक कार्यों और विभागीय योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इन अधिकारियों की तैनाती में बदलाव को विभागीय स्तर पर अहम माना जा रहा है।

Location :  Lucknow

Published :  17 November 2026, 12:19 AM IST

Advertisement