हिंदी
सोनिया गांधी (Img: X)
New Delhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब के जरिए जिंदगी के उन पहलुओं को सामने रखा है, जिन पर अब तक उन्होंने खुलकर बात नहीं की थी। उन्होंने बताया कि आखिर किन वजहों से उन्हें अपनी कहानी लिखने का फैसला करना पड़ा और परिवार को लेकर कही गई बातों ने उन्हें कितना दुख पहुंचाया।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' के लॉन्च के दौरान इसे लिखने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को लेकर लंबे समय से कई तरह की बातें कही और लिखी जाती रही हैं। इनमें से बहुत सी बातें सच्चाई से दूर हैं।
सोनिया गांधी के मुताबिक, उनकी सास इंदिरा गांधी, पति राजीव गांधी, बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और खुद उनके बारे में भी कई ऐसी बातें सामने आईं, जो उन्हें और उनके परिवार को तकलीफ पहुंचाने वाली थीं। वह चाहती थीं कि लोग उनकी जिंदगी और परिवार की कहानी को उनके नजरिए से भी समझें।
संस्मरण पुस्तक 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन पर सोनिया गांधी ने बताया कि किताब में 'Belonging' यानी अपनापन शब्द बार-बार सामने आता है। उन्होंने कहा कि उनके लिए इस शब्द का खास मतलब है, क्योंकि उन्होंने खुद को दूसरों के बीच अपनाने और उस माहौल का हिस्सा बनाने के लिए काफी कोशिश की। सोनिया ने यह भी बताया कि बाहरी व्यक्ति होने पर हमेशा दूसरों की नजरों में रहने और गलती कर बैठने का एहसास बना रहता है।
@SoniaGandhi @RahulGandhi @priyankagandhi
@INCIndia @kharge #SoniaGandhi #BelongingAJourneyOfLove #NewDelhi #Congress #BookLaunch— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 16, 2026
सोनिया गांधी ने बताया कि शुरुआत में वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखने को लेकर सहज नहीं थीं। उन्हें अपनी भावनाओं और निजी अनुभवों को सार्वजनिक करना पसंद नहीं था। हालांकि, उनके दोस्तों के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी लगातार उन्हें किताब लिखने के लिए प्रेरित करते रहे।
करीबी दोस्त मंजुलिका दुबे ने भी उन्हें अपनी जिंदगी के अनुभवों को शब्दों में उतारने की सलाह दी। आखिरकार उन्होंने सभी की बात मानकर किताब लिखने का फैसला किया।
अखिलेश, डिम्पल समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे (Img: Dynamite news)
सोनिया गांधी ने बताया कि किताब लिखने के दौरान कई पुराने अनुभव दोबारा याद करना आसान नहीं था। खासकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से जुड़े प्रसंगों को लिखना उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी कठिन रहा।
उन्होंने बताया कि उन घटनाओं के समय वह गहरे सदमे और दुख से गुजरी थीं। कई पुरानी बातें समय के साथ धुंधली हो गई थीं। ऐसे में राहुल और प्रियंका ने उन्हें पुरानी घटनाओं और यादों को दोबारा समझने में मदद की।
जब मंच पर भावुक हुए राहुल गांधी... मां सोनिया गांधी की कैंसर से जंग पर कही बड़ी बात, देखें वीडियो
#RahulGandhi #SoniaGandhi #Inspiration #CancerSurvivor #IndianPolitics @RahulGandhi @SoniaGandhi https://t.co/NkNKMhKUrS
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 16, 2026
सोनिया गांधी ने किताब के नाम के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि 'Belonging' का मतलब अपनापन और किसी जगह का हिस्सा होने का एहसास है।
इटली से भारत आने के बाद उन्हें नए देश, परिवार और संस्कृति के बीच खुद को ढालना पड़ा। शुरुआत में उन्हें कई बार अलग होने का एहसास हुआ। धीरे-धीरे उन्होंने भारतीय समाज और परिवार में अपनी जगह बनाई।
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक 'Belonging: A Journey of Love का सोमवार को नई दिल्ली के होटल ITC Maurya में औपचारिक विमोचन किया जा रहा है। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने किताब लिखने के अनुभव और अपने जीवन के कई निजी पहलुओं पर भी बात की। मौके से देखिए डाइनामाइट न्यूज़ के Executive Editor सुभाष रतूड़ी की ये खास रिपोर्ट।
@SoniaGandhi @RahulGandhi @priyankagandhi
@INCIndia @kharge #SoniaGandhi #BelongingAJourneyOfLove #NewDelhi #Congress #BookLaunch— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 16, 2026
सोनिया गांधी ने अपने अनुभव की तुलना भारतीय महिलाओं की जिंदगी से भी की। उन्होंने कहा कि शादी के बाद लड़कियों को भी नए घर और परिवार के तौर-तरीकों के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। उन्हें भी नए परिवार में अपनापन और अपनी जगह बनाने के लिए प्रयास करना पड़ता है।
कुल मिलाकर, सोनिया गांधी की किताब केवल राजनीतिक जीवन की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें उनके निजी अनुभव, परिवार, संघर्ष, प्यार और अपनापन जैसे कई पहलुओं को जगह दी गई है।
Location : New Delhi
Published : 16 November 2026, 9:19 PM IST
Topics : Belonging A Journey of Love Congress News Rahul Gandhi Sonia Gandhi Book Launch Sonia Gandhi Memoir