‘पिता, पति और बेटे से आपकी पहचान नहीं…’ राहुल गांधी ने महिलाओं से क्यों कहा- ‘आजाद होना जरूरी है’?
पुणे के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी और उनकी स्वतंत्र पहचान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ बेटी, पत्नी या मां नहीं हैं, बल्कि उनका अपना अलग अस्तित्व है। राहुल ने पितृसत्तात्मक सोच, लड़कियों की शिक्षा, रोजगार और पुरुषों के लिए अलग सामाजिक मानदंडों पर भी सवाल उठाए।